घर में घुसकर महिला से मारपीट, आधा दर्जन घायल, एफआईआर
बनियापुर(सारण)। पड़ोसियों द्वारा घर मे घुस मारपीट किये जाने के मामले में पीड़ित महिला ने बनियापुर थाने में प्राथमिकि दर्ज कराई है।जिसमे दस लोगों को नामजद किया गया है।वही आधा दर्जन लोगों के जख़्मी होने की बात बताई गई है।मामला थाना क्षेत्र के बेरुई गांव का है।दर्ज प्राथमिकि में पीड़िता पुष्पा देवी ने पड़ोस के ही कामेश्वर महतों, अनिल महतो,गोलू कुमार महतों,जितेश कुमार महतों, मिथलेश महतों सहित दस लोगों को नामजद कर बताया है कि सभी लोग एक जुट हो कर लाठी-डंडे एवं धारधार हथियार से लैस हो घर मे घुस गए और मेरे साथ अभद्र व्यवहार करने लगे।तथा घर मे रखे बक्सा को तोड़कर उसमे रखे दस हजार रुपये भी निकाल लिये।इस बीच नामजदों ने मारपीट करते हुए मेरे ससुर राजेन्द्र महतों, सास गिरजा देवी,देवर पंकज कुमार महतों, पति विकास महतों, ननद बबन्ति कुमारी,असीमता कुमारी को भी मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया।प्राथमिकि दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग