सब्जियों के गिरते भाव से मशरक प्रखंड के किसान हैं परेशान
पंकज कुमार सिंह।मशरक
लाॅक डाउन में मशरक प्रखंड के किसान सब्जियों के लगातार गिरते भाव एवं ग्राहक की कमी के मार लगातार झेल रहे हैं। इस मार के चलते किसानों के चेहरे पर परेशानी साफ देखी जा रही है। इस मौसम में सब्जियों की उत्पादन जोरों पर होती है, और जिले से लेकर प्रखंड तक सब्जी मंडियों तक किसानों की सब्जियां भेजी जाती थी। मगर इस साल लॉक डाउन के कारण सब्जी कहीं भी बाहर नहीं जा रही है, और इसी वजह से किसान अपने सब्जियों को खेतों में ही सस्ते दामों पर बेचने को मजबूर हो रहे हैं। कई पेशेवर सब्जी उत्पादक जैसे मशरक के मोहन साह, मशरक रामघाट के राम किंकर सिंह तथा हनुमानगंज के नीरज कुशवाहा, बृजकिशोर राय जैसे किसानों ने कहा कि हर साल इस मौसम में वह सब्जी बेचकर अच्छी कमाई कर लेते थे, मगर इस साल तो लागत भी वापस मिलना मुश्किल लग रहा है। हरी सब्जियों के अलावा तरबूज और लालमी की भी उत्पादन भी अभी जोरों पर होती है मगर इस साल लालमी के लिए भी बिलकुल नहीं मिल रहे। उत्पादन ज्यादा और बिक्री एवं खपत कम होने से सब्जियों के खराब होने का मामला भी लगातार बढ़ रहा है। प्रखंड के लगभग सभी गांव में सब्जियों की खेती इस मौसम में किसानों का सहारा बनती थी। मगर कोरोना संकट के कारण इस साल जिले में शादी भी बहुत कम हो रही है, और इसी वजह से कद्दू, टमाटर, भिण्डी, करेला एवं अन्य सब्जियों के भी ग्राहक में भारी कमी आई है जो कद्दू पिछले साल ₹15 प्रति कद्दू के हिसाब से मिल गई थी। वह अभी ₹15 में चार कद्दू बेचने को मजबूर हो रहे हैं। हालांकि आम लोग सब्जियों के दाम गिरने से खुशी भी हो रही है, खासकर शहरी क्षेत्र के लोग बहुत खुश नजर आए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग