पानापुर (सारण)- शनिवार को देर शाम थानाक्षेत्र के टोटहाॅ में टेम्पो पलटने से उसमें दब कर चालक की मौके पर हीं मौत हो गयी ।मिली जानकारी के अनुसार टेम्पो चालक अकेले हीं टेम्पो चलाकर आ रहा था तभी अचानक संतुलन बिगड़ गया और टेम्पो पलट गया,जिसमें दब कर उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार तरैया के नेवारी गाँव निवासी स्वर्गीय पुकार माँझी का पुत्र पिन्टू माँझी के रूप में टेम्पो चालक का पता चल पाया हैँ। वहां उपस्थित ग्रामीणों को कहते सुना गया कि मृत चालक का घर तरैया थाना के नेवारी गाँव में है।घटना की सूचना पाकर स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुँचकर शव को आपने कब्जे में ले लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग