राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

मशरक भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी “मन की बात” कार्यक्रम

मशरक भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी “मन की बात” कार्यक्रम

मशरक(सारण)। प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना वायरस लाॅक डाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 65 वें संस्करण को विभिन्न बूथों व शक्ति केंद्र और हनुमानगंज गांव में रविवार को पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह और पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रविरंजन सिंह उर्फ मंटू के पचखंडा आवास पर कार्यकर्ताओं समेत गांव वालों की मौजूदगी में रेडियो व टीवी पर सुना गया एवं उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। मन की बात में पीएम मोदी ने जल संरक्षण को लेकर दिए टिप्स, कहा- एक-एक बूंद पारस की तरह है। पीएम मोदी ने कहा कि जैसे देशवासियों ने स्वच्छता को एक जन आंदोलन का रूप दे दिया। वैसे ही इस जल संरक्षण के लिए भी एक जन आंदोलन चलाने की अपील की। आने वाले 21 जून को फिर से एक बार योग दिवस में उमंग के साथ, एक-एक परिवार के तीन-तीन चार-चार पीढ़ियाँ, एक साथ आ करके योग दिवस को मनाने के लिये लोगो से आग्रह किया। टिड्डे के आये दल से किसानों को हो रहें नुकसान पर सरकार के तरफ से जोरदार काम करने के बारे में भी जानकारी दी। वहीं कोरोना वायरस के संक्रमण को बढ़ने से रोकने हेतु लगाए गए लाॅक डाउन की अब धीरे-धीरे समाप्ति की ओर ले जाया जा रहा है पर अभी भी आप सभी को सावधान रहने की जरूरत है। विशेषकर साफ सफाई, सेनेटाइजर का इस्तेमाल, घर से बाहर जाते समय मास्क का इस्तेमाल करे और स्वस्थ्य रहें। मौके पर पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रविरंजन सिंह उर्फ मंटू,अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष बीरबल प्रसाद,गंगा सम्रग योजना से अजय यादव, मुसाफिर सिंह, रंजीत राम, पूर्व मुखिया रणवीर राज, हरेंद्र भगत समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।