राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

महिला से अभद्र व्यवहार एवं मारपीट करने काे ले एफआईआर

महिला से अभद्र व्यवहार एवं मारपीट करने काे ले एफआईआर

बनियापुर(सारण)। गांव के ही लोगों द्वारा घर मे घुस महिला के साथ अभद्र व्यवहार किये जाने एवं परिवार के अन्य सदस्यों को मारपीट कर जख़्मी करने के मामले में बनियापुर थाने में प्राथमिकि दर्ज कराई गई है। जिसमे चार लोगों को नामजद किया गया है।मामला थाना क्षेत्र के बेरुई गांव का है।दर्ज प्राथमिकि में पीड़िता रीना देवी ने बताया है कि घर मे झारु लगा रही थी।तभी बगल के ही कृष्णा राम गलत नियत से घर मे घुस मेरे साथ अभद्र व्यवहार करने लगे।चिखने-चिल्लाने की आवाज पर मेरे भैसुर राजेन्द्र नट,सास फुलझड़ी देवी, मौसी भागमनी देवी बचाव में आई तबतक सुमेर राम रघुवीर राम,सुधीर राम गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे।जिसमे मेरे भैसुर और मौसी जख़्मी हो गए।पीड़िता का आरोप है कि नामजद उदंड और मनबढु प्रबृत्ति के लोग है।जो मुकदमा करने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दिए है।प्राथमिकि दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है