बनियापुर के हाफिजपुर लोक महाविद्यालय के एनएसएस टीम ने तंबाकू सेवन नहीं करने को ले दिलायी शपथ
बनियापुर(सारण)।लोक महाविद्यालय हाफिजपुर की एनएसएस इकाई द्वारा रविवार को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर खेदू छपरा गांव में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ग्रामीणों को किसी भी रूप में तम्बाकू का सेवन नही करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान तम्बाकू का सेवन करने से होने वाली बीमारियों के बारे में लोगो को बताई गई।साथ ही तम्बाकू की लत को तत्काल छोड़ने के लिये जागरूक किया गया। वही कोरोना काल मे बढ़ते संक्रमण को देखते हुए साबुन से बार-बार हाथ धोते हुए हर समय मास्क लगाने को लेकर लोगों से अनुरोध किया गया। साथ ही स्वच्छ रहे स्वस्थ रहे को लेकर प्रचार-प्रसार किया गया। मौके पर अमित कुमार सिंह विशाल कुमार सिंह, सुजीत कुमार, निरंजन कुमार सहित आधा दर्जन स्वयंसेवक मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग