सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सप्तॠषि मंडल ने सुनी पीएम के मन की बात
मकेर(सारण)। भाजपा मंडल मकेर के सप्तॠषियों एवं कार्यकर्ताओं ने रविवार को पीएम के मन की बात कार्यक्रम को देखा और सुना.कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंडल के 70 बुथों को आठ शक्ति केन्द्र में विभाजित कर अलग अलग प्रभारियों का दायित्व सौंपा गया था. सोसल डिस्टेंस का पालन करते हुए सप्तर्षियों ने एकत्र होकर पीएम के संबोधन को जन जन तक पहुचाने का संकल्प लिया
मंडल अध्यक्ष सुचिन्द्र साह और मनीष कुमार के नेतृत्व में पीर मकेर शक्ति केन्द्र पर आयोजित मन की बात कार्यक्रम में सप्तॠषि व कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण रेडियो पर सुना. मंडल अध्यक्ष सुचिन्द्र साह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सेवा परमो धर्मः का सिद्धांत भारत की जीवन पद्धति से जोडा है जो हर भारतवासी के लिए गौरव की बात है. इससे सिख लेकर हम सब भी इस कोरोना काल में लोगों की सेवा कर अपने मंडल में बहुत सारे जन समस्याओं का निराकरण कर सकते हैं.
बाघाकोल शक्ति केन्द्र पर युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुमित कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनी . सुमित कुमार ने कहा कि लाकडाऊन में धीरे धीरे ढिल दी जा रही है, तमाम सावधानियों के साथ हवाई जहाज उड़ने लगे हैं, धीरे-धीरे उद्योग भी चलना शुरू हुआ है, ऐसे में प्रधानमंत्री का कहना सही है कि हमें और ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है. ऐसे में यह हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हमलोग सोसल डिस्टेंस के नियमों जैसे दो गज की दूरी का नियम हो, मुँह पर मास्क लगाने की बात हो, ये सारी बातों का पालन करें. और पीएम के कही बातों को अमल में लाने का संकल्प लें.
इसके अलावा पीएम मन की बात कार्यक्रम का आयोजन मकेर मंडल के तारा अमनौर शक्ति केन्द्र पर रवि शांडिल्य एवं शिवनाथ मांझी के नेतृत्व में आयोजित किया गया वही कैतुका नंदन शक्ति केन्द्र पर शैलेश शर्मा और मंजय गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम सुना, लैछी कैतुका शक्ति केन्द्र पर सिकन्दर कुमार और मनीष कुमार,फुलवरिया शक्ति केन्द्र पर सुदेश कुमार, भाथा शक्ति केन्द्र पर निरंजन शर्मा और बिरेंद्र ठाकुर और मकेर शक्ति केन्द्र अतुल्य श्रीवास्तव और भीम राय द्वारा मन की बात कार्यक्रम आयोजित किया गया .


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग