राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

सारण पुलिस ने बड़े बाइक चोर गैंग का किया खुलासा, दस बदमाश गिरफ्तार, 13 बाइक, देसी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद

सारण पुलिस ने बड़े बाइक चोर गैंग का किया खुलासा, दस बदमाश गिरफ्तार, 13 बाइक, देसी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद

 

छपरा(सारण)। पुलिस को एक बार फिर बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने बड़े बाइक चोर गैंग का खुलासा किया है। इस सिलसिले में अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर दस बाइक चोरों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से चोरी की 13बाइक भी बरामद की गई है। देसी कट्टा व जिंदा कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है। इसको एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि शनिवार की दोपहर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत साढ़ा आईसीआईसी बैंक के पास से बाइक चोर टेकनिवास निवासी विक्की गुप्ता को पकड़ा गया। जिसके पास से देसी कट्टा व तीन जिंदा कारतूस बरामद किया गया। उसकी निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर दस चोरों को तेरह बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया है कि जिन चोरों को गिरफ्तार किया गया है, उसमें बिचला तेलपा छपरा का वीरु कुमार, छोटा तेलपा का राजू राय, टूटू राय, मदन राय मढ़ौरा के बाइस टोला का कालीचरण उर्फ चरण सिंह, बिचला तेलपा का पिंटू कुमार, नवीगंज छपरा का सरोज कुमार, रिविलगंज जान टोला का नंदजी साह, धनजीत महतो शामिल है। सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। एसपी ने बताया है कि नगर थाना अध्यक्ष विमल कुमार सिंह के नेतृत्व में विकास कुमार सिंह, रतन कुमार, अमरेंद्र कुमार, देवानंद कुमार, राजीव कुमार रंजन तथा सिपाही प्रदीप कुमार व मनोज कुमार की टीम ने यह कामयाबी हासिल की है।