मांझी व एकमा पुलिस की मौजूदगी में एमओ ने छापेमारी कर डीलर के आवास से 325 बोरी खाद्यान्न जब्त कर केस दर्ज कराया
मांझी (सारण)। प्रखंड के चेंफूल पंचायत के रणपट्टी गांव के एक डीलर के विरुद्ध अनियमितता की शिकायत मिलने पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा मांझी व एकमा थानों की पुलिस टीम के साथ छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की गई है।
प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजीव कुमार ने बताया है कि जन वितरण प्रणाली के डीलर लाईची देवी पर राशन वितरण में अनियमितता बरतने की शिकायत मिली थी। इसके बाद वितरण व भंडार पंजियों का अवलोकन करने पर काफी त्रुटियां मिली। स्टॉक से मिलान नहीं होने पर छापेमारी करके 272 बोरी चावल, 43 बोरी गेहूं व 10 बोरी दाल सहित कुल 325 बोरी अनाज को एमओ द्वारा अपने कब्जे में लेकर मांझी गोदाम में ले जाया गया। इस मौके पर एकमा थानाध्यक्ष राजेश चौधरी व मांझी थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा भी मौजूद रहे ।एमओ श्री कुमार ने बताया कि डीलर लाइची देवी के विरुद्ध मांझी थाने में केस दर्ज किया गया है। अनुमान है कि विभागीय व कानूनी कार्रवाई शुरू होने के बाद अन्य संदिग्ध डीलर भी परेशान नजर आ रहे हैं। मांझी थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी के बाद एमओ व पुलिस ने बताया कि जब्त सामानों की सूची में 269 बोरी चावल, 40 बोरी गेहूं व 10 बोरी दाल सहित राशन की भंडार व वितरण पंजियां भी शामिल हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग