राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

मुखिया प्रत्याशी ने क्वारेंटाइन सेंटर पर बांटा मास्क, साबुन, सेनेटाइजर

मुखिया प्रत्याशी ने क्वारेंटाइन सेंटर पर बांटा मास्क, साबुन, सेनेटाइजर

मशरक(सारण)। प्रखंड के कवलपुरा पंचायत से मुखिया प्रत्याशी दिनेश कुमार सिंह ने पंचायत सरकार भवन और कवलपुरा कस्तूरबा कन्या विद्यालय में खुलें क्वारेंटाइन सेन्टर पर रह रहे प्रवासी लोगों को साबुन, मास्क, सेनेटाइजर और खाने के लिए बिस्कुट का वितरण किया गया। वितरण करने के दौरान मुखिया प्रत्याशी दिनेश कुमार सिंह ने कहां कि पूरे विश्व समेत भारत में फैली वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते दूसरे राज्यों से आये प्रवासी लोगों को सुरक्षित घर से अलग क्वारेटाइन सेन्टर पर रखा गया है साथ ही कोरोना महामारी से बचने के लिए प्रवासियों का हिम्मत बढ़ाते हुए कहा कि आपकों डरने की जरूरत नहीं है।आप सभी शांत और अच्छे रहन सहन के अनुरूप रहें, ईश्वर आप सबको स्वस्थ रखें। कोरोना वायरस रोग भारत के भूमि से हमेशा के लिए बिदा हो जायेगा। करोना योद्धा के रूप में कार्य कर रहे सीओ ललित कुमार सिंह और ड्यूटी पर मौजूद शिक्षकों को गमछा ओढ़ाकर और फुल माला पहनाकर सम्मानित किया। मौके पर सीओ ललित कुमार सिंह ने कहा कि अब हमें अपने आपको सुरक्षित रखते हुये कोरोना के बीच हीं जीने की आदत डालनी होगी और सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए घरों पर ही रहने की आदत डालनी होगी।यदि बाहर आने जाने का काम हो तो सुरक्षित तरीके से रहना होगा। आप सभी हमारे घर के सदस्यों के समान है इसलिए हमारे लिए आपकी सुरक्षा सर्वोपरि है। मौके पर विकास सिंह,मनु सिंह,रवि सिंह आदि मौजूद थे।