बंग्लोर से आये प्रवासी को क्वारेंंटाइन में जाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट, 7 जख्मी, एफआईआर
बनियापुर(सारण)। मामूली विवाद को लेकर हुई आपसी मारपीट में एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।जिनका इलाज सदर अस्पताल छपरा में चल रहा है। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के बेरुई गांव का है। पीड़ित अजीत कुमार ने स्थानीय थाने में प्राथमिकि दर्ज करा आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को नामजद किया गया है। दर्ज प्राथमिकि में पीड़ित ने बताया है की बगल के ही विकास महतों बंगलोर से गांव आये था। जिसपर मैंने पूछा कि बाहर से आने वालों के रहने के लिये स्कूल पर आवासन केंद्र बनाया गया है। वहाँ क्यों नही गये। इसी बात पर क्रोधित होकर उक्त युवक गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा और मेरा मोबाईल छीन लिया।इस बावत पुछताक्ष करने के लिये मेरे बड़े भाई अनिल महतों,चचेरा भाई मिथलेश महतों,चाचा कामेश्वर महतों और माँ प्रभावती देवी युवक के घर गई तो विकास महतों, कुंदन महतों, गिरजा देवी,फुलमतिया देवी सहित सात लोग फरसा, दाब और अन्य धारदार हथियार से प्रहार कर चाचा,भाई एवं माँ को बुरी तरह से मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।हल्ला-गुल्ला पर आसपास के लोग जुटे तबतक सभी नामजद मौके से फरार हो गए।आनन-फानन में घायलों को ईलाज के लिये रेफरल अस्पताल बनियापुर लाया गया।जहाँ स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया।प्राथमिकि दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग