मारपीट की घटना में पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
दरियापुर(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मठ चिलाओ गाँव से मारपीट के मामला में स्थानीय पुलिस ने महिला सहित आठ लोग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मठ चिलाओ गाँव में आपस में दो पड़ोसियों ने बात-बात में मारपीट कर लिये। जिसमे एक पक्ष ने थाने में आकर प्राथमिकी दर्ज कराई, जिस पर स्थानीय पुलिस त्वरित करवाई करते हुए महिला सहित आठ लोग को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। वही ग्रामीणों ने बताया कि बिना महिला पुलिस के ही ज़बरन महिलाओ के साथ दुर्व्यवहार करते हुए गाड़ी में धक्का देकर चढ़ा दिया। इस संबंध में स्थानीय थाना प्रभारी से टेलीफोन द्वारा संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन करने पर रिंग हुआ, लेकिन फोन रिसीव नही किए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग