मांझी(सारण)- शिक्षक संघर्ष व समन्यवय समिति के तत्वावधान में समान कार्य समान वेतन को लेकर नियोजित शिक्षकों ने शनिवार को भी स्थानीय बीआरसी पर धरना दिया। धरना को संबोधित करते शिक्षक नेता दिनेश कुमार सिंह, मनोज सिंह, पप्पू कुमार, सुनील तिवारी आदि ने कहा कि इतिहास गवाह है जब भी सरकार ने अपनी हठधर्मिता दिखाई है उसे कीमत चुकानी पड़ी है। एक बार फिर सभी मतभेदों को भुला कर सभी शिक्षक संगठन एकजुट होकर अपने साथ न्याय की मांग कर रहे हैं। अगर बिहार सरकार ने हमारी मांगों की अनदेखी की तो दिखा देंगे कि हम क्या कर सकते हैं। हम कतई बिहार सरकार की दोहरी नीति को नही चलने देंगे। सरकार हमारे बीच फुट डाल कर काम नही ले सकती। नियोजित शिक्षकों को भी सरकारी नियमित शिक्षकों की तरह सेवा-शर्त व अन्य सुविधाएं मिलनी चाहिए। मांगे पूरी होने तक हमारा अनिश्चत कालीन हड़ताल जारी रहेगा। सरकार को झुकना ही होगा। धरना में राजेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, हवलदार मांझी, विजय सिंह, जयप्रकाश सिंह, रशदा सुल्ताना, तनुजा कुमारी, नीलम सिंह, प्रदीप सिंह, जितेंन्द्र साह, पंकज प्रकाश, असरफ अली आदि सहित कई दर्जन शिक्षक शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग