पानी टंकी का सप्लाई पाइप फटने से सैकड़ो लीटर पानी हो रहा बर्बाद
नगरा (सारण)- प्रखंड क्षेत्र के कादीपुर बाजार स्थित बने जलमीनार से निकला सप्लाई पाईप फटने से प्रत्येक दिन सैकड़ो लीटर पानी बर्बाद हो रहा है।जिसपर न तो पीएचईडी विभाग के कर्मचारियों का ध्यान है और न ही प्रशासन का।स्थानीय लोगों ने बताया कि जलमीनार से निकला सप्लाई पाइप अचानक फट गया है। जिससे पानी सप्लाई होते ही पानी की धार बहने लगती है।जिससे पानी की बर्बादी होती है।जिसको मरम्मत करने को लेकर न तो पीएचईडी विभाग और न ही स्थानीय प्रशासन ही दिलचस्पी दिखा रही है।विभाग द्वारा पाइप का ट्यूर से बांध कर मरम्मत किया गया है लेकिन स्थिति जस का तस बना हुआ है।वहीं इस सबंध में ऑपरेटर दीपक कुमार ने बताया कि सबंधित अधिकारियों के पास इस समस्या का अवगत करा दिया गया है।जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग