तरैया (सारण)- थाना क्षेत्र के एक महिला के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है।जिसमें तरैया गांव निवासी रूपम देवी ने अपने देवर विकाश कुमार सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।पीड़िता का कहना है कि गत रात्रि मेरे देवर विकाश कुमार सिंह शराब के नशे में घर मे घुस कर मेरे साथ छेड़खानी करने लगे।जब मैं चिल्लाई तो बचाने आये मेरे पति को भी मारपीट कर घायल कर दीये।प्रभारी थानाध्यक्ष जामुन प्रसाद ने बताया कि उक्त व्यक्ति को ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर 210% शराब का मात्रा पाया गया।जिसको लेकर उक्त शराबी को जेल भेज दिया गया।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग