तरैया (सारण)- प्रखंड के शाहनेवाजपुर गांव स्थित नेशनल एकेडमी स्पोर्ट क्लब मिनी टी ट्वेन्टी क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन शनिवार को इसुआपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा ने किया।संगम बाबा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से आपसी सौहार्द व एक दूसरे के बीच प्रेम बढ़ता है। खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए।टॉस जीतकर तरैया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 81 रन बनायी।जबकि जवाबी पारी खेलते हुए पचभिण्डा की टीम ने 78 रन बनाकर ऑल ऑउट हो गई। मैन ऑफ द मैच तरैया टीम के नुरैन खान को दिया गया। मौके पर आयोजक राजा कुमार,अर्जुन कुमार यादव, नेशनल एकेडमी निदेशक पवन शर्मा, सोनू शर्मा, कमेंटेटर अनिल बिहारी, मयंक कुमार,धर्मेन्द्र शर्मा,छोटेलाल कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में क्रिकेट प्रेमी व दर्शक उपस्थित थे।वहीं आकूचक में एपीएल मिनी टी ट्वेन्टी क्रिकेट टूर्नामेंट में आकूचक बनाम देवरिया के बीच खेला गया।मैच का उद्घाटन मुखिया संगम बाबा ने किया। देवरिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए छह विकेट के खो कर 81 रन बनाया। जबकि जवाबी पारी खेलते हुए आकूचक की टीम ने 61 रन बनाकर सिमट गयी।जिसमें देवरिया की टीम विजयी हुई। जिसमें मौके पर आयोजनकर्ता राजवीर कुमार,संजय कुमार,झुनमुन,विशाल सिंह, शिवम कुमार,सचिन कुमार समेत सैकड़ों क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग