क्वारेंटाइन सेंटर पर तैनात शिक्षकाें काे दिया गया सुरक्षा किट
एकमा (सारण)। काेराेना संक्रमण की राेकथाम के लिए क्वारेंटाइन सेंटर गौसपुर में प्रवासी श्रमिकाें के आवासन के सफल संचालन किए तैनात शिक्षकाें के बीच समाजसेवी श्रीकांत यादव के प्रतिनिधि सुभाष यादव के द्वारा सोमवार को सुरक्षा किट उपलब्ध कराया गया। जिसमें मास्क, सैनीटाइजर, साबुन, बिस्किट आदि शामिल रहा। इस अवसर श्री यादव ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु सुरक्षा किट का उपयोग जरूरी है। उन्होंने प्रवासियों के लिए भी क्वारेंटिन सेंटर से छुट्टी पाकर घर पहुंचने पर उनको हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इसके पूर्व सीएचसी के डॉ. संतोष कुमार व स्वास्थ्य प्रशिक्षक अरविंद कुमार द्वारा प्रवासियों का स्वास्थ्य जांच किया गया। तत्पश्चात दो प्रवासियों को क्वारेंटिन की अवधि पूरी होने पर पर जरूरी निर्देश देकर घर रवाना किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिक वीणा सिंह, सेंटर प्रभारी कमल कुमार सिंह, शिक्षक योगेश सिंह, छविनाथ मांझी, रवि कुमार महतो, रितेश पटेल, रंजन कुमार सिंह, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग