राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

माटी कटाई में ठेकेदार के कमाई, जल जीवन हरियाली की सच्चाई, जेसीबी का प्रयोग ट्रैक्टर जा रहे हैं कहाँ?

माटी कटाई में ठेकेदार के कमाई, जल जीवन हरियाली की सच्चाई, जेसीबी का प्रयोग ट्रैक्टर जा रहे हैं कहाँ?

राणा परमार अखिलेश। दिघवारा 

छपरा (सारण)। प्रदेश सरकार की योजना जल जीवन हरियाली बन गई है कतिपय लोगों की खुशहाली विशेष कर लघु जल संसाधन विभाग, ठेकेदारों के लिए । बहरहाल, धड़ल्ले से हो रही मिट्टी की कटाई ढुलाई और बिक्री । विभागीय सूत्रों के अनुसार जिले में बीस स्थलों पर कार्य युद्ध स्तर पर जारी है । सहायक अभियंता आलोक कुमार ने कार्यपालक अभियंता से जानकारी लेने को कहा है तो कार्यपालक अभियंता ने कौन सी एजेंसी को बीस स्थलों पर कार्य के लिए निविदा दी गई है? नहीं बता पाए हैं । बहरहाल, जिला के बीस स्थलों में दिघवारा के तीन स्थल शामिल है। ग्रामपंचायत बस्ती जलाल में आंगनवाड़ी भवन निर्माण में माही नदी की मिट्टी का उपयोग हो रहा है ,आमी व मानूपुर पंचायत के सीमावर्ती नवलटोला में भी कार्य जारी है ।किंतु नगर पंचायत, दिघवारा के दीघी तालाब जो कई एकड़ में जलस्रोत है ,उसकी मिट्टी से मेड़ नहीं बन रहे हैं बल्कि ठेकेदार की मिलीभगत से दो सौ से तीन सौ रुपये प्रति टेलर बिक्री की अपुष्ट सूचना है। हाँ वीडियों जरूर गवाह है।
सनद रहे कि जल जीवन हरियाली योजना के तहत जलस्रोतों का निर्माण व जीर्णोद्धार के तहत कुएं तालाब, नहर, पइन आदि की सफाई करनी है। लघु जल संसाधन विभाग के अपर सचिव गोपाल मीणा के अनुसार पोखरों, पइन आदि की उड़ाही से निकाली गई मिट्टी से मेड़ निर्माण होगा ।इसके बाद शेष मिट्टी का उपयोग अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं में होगा । किंतु दीघी तालाब की मिट्टी तो दरियापुर तक ट्रैक्टर से जा रही है। अपर सचिव गोपाल मीणा के अनुसार स्वीकृत 1703 योजनाओं में 1209 पर कार्य जारी है । 9600 कार्य दिवस में 10,000 लोगों को रोजगार मिलेगा । आहर, पइन तथा छोटी नदियों की सफाई व ‘ चेक डैम’ निर्माण भी शामिल है। किंतु, मशीन से ही मिट्टी कटाई व लदाई व ढुलाई हो रही है। नगर पंचायत, सोनपुर व दिघवारा के कार्यपालक पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि अनापत्ति प्रमाण पत्र मेरे द्वारा निर्गत नहीं हुए हैं । संभवतः अंचलाधिकारी, दिघवारा ने अपनी जवाबदेही पर अनुमति दी हो। अंचलाधिकारी दिघवारा प्रवीण कुमार सिंहा से दूरभाषीय संपर्क स्थापित करने की कोशिश की गई किंतु स्वीच आॅप बताया जा रहा था।