सिलीगुड़ी से आये एक व्यक्ति की संदिग्ध स्थिति में मौत, घर वालें बोलें बीमारी से हुई मौत, गांव वालें बोले कोरोना से हुई मौत
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अरना पूरब टोला गांव में काली स्थान के पास सिलीगुड़ी से आये एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई वही परिजनों ने बताया कि मौत कोरोना से हुई है। मामला है कि अरना पूरब टोला गांव निवासी स्व मथुरा शर्मा के पैतालीस वर्षीय पुत्र प्रदीप शर्मा सिलीगुड़ी से एक सप्ताह पहले घर आये थे तब से ही उनका तबीयत खराब था उन्हें सर्दी खासी बुखार के साथ फेफड़ा से सास लेने की समस्या थी। और सोमवार की सुबह चार बजे के करीब उनकी मौत हो गई जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। उनकी मौत के बाद उसके दरवाजे पर गांव वाले भी जाने से डरने लगे और जब तक जांच नहीं हो जाती तब तक दाह संस्कार नही होगा कहने लगे जिससे परिजनों ने प्रखंड प्रशासन को इसकी जानकारी दी मौके पर शिक्षक नेता संतोष सिंह ने पहुंच मामले में पहल करते हुए पीएचसी प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप से मामले में जानकारी दी। जिससे जिला प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई जिससे लगभग तेरह घंटे बाद जिला से आयी एम्बुलेंस टीम ने मृतक के गले से स्वाग जांच के लिए लिया। उसके बाद परिजनों ने मृतक का दाह संस्कार करने की प्रक्रिया शुरू किया। वही परिजनों ने बताया कि मृतक को पहले से ही फेफड़ें की बीमारी से ग्रसित था उसी वजह से उसकी मौत हुई है पर गांव में किसी ने अफवाह फैला दिया कि इसे कोरोना बीमारी है। वही शिक्षक नेता संतोष सिंह ने बताया कि कोरोना की अफवाह से गांव में हड़कंप मच गया था जिसके चलते जिला प्रशासन से जांच टीम बुलाना पड़ा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग