गड़खा में पिस्टल के बल पर चार अपराधियों ने दो बाइक लूटी
गड़खा (सारण)- गड़खा थाना क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों पर चार अज्ञात अपराधियों ने दो बाइक लूट ली।पहली घटना छपरा मुजफ्फरपुर एनएच 722 अलोनी के समीप हुई।इस संबंध में नयागांव क्षेत्र के सिताबगंज सुरेन्द्र राय ने प्राथमिकी दर्ज कराई जिसमे कहाकि अपने पुत्री के ससुराल छपरा से वापस अपने घर नयागांव लौट रहा था।तभी दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उनकी बाइक रोककर पिस्टल भिड़ा दिया व पैकेट से 7 हजार रुपये ,मोबाईल और पैसन प्रो बाइक छीनकर छपरा की ओर भाग गए। दुसरी घटना बेलवनिया नहर पर हुई।गड़खा थाना क्षेत्र के टहलटोला गाँव के पिन्टू कुमार अपने रिश्तेदार के घर से वापस अपने घर टहल टोला आ रहे थे। तभी दो मोटरसाइकल पर चार अपराधी बाइक को रोक ऊनके ऊपर पिस्टल तान दिए व ऊनके पैसन प्रो बाईक लेकर छपरा की फरार हो गए।चार अज्ञात अपराधियों के खिलाफ गड़खा थाने प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस अपराधीयों के पकड़ने के जाँच पड़ताल कर रही है।20 मई को भैसमरा नहर पर भेल्दी के बेदवलिया मध्य विद्यायल के हेडमास्टर से भी चार अपराधियों ने हीरो स्पेंडर बाइक,मोबाईल,10 रुपये लूट ली थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग