राष्ट्रनायक न्यूज।
डोरीगंज (सारण)। छपरा पटना मुख्य सड़क के सटे मौजमपुर पंचायत के रामू टोला गांव से बड़ागोपाल जाने वाली निर्माणाधीन सड़क तेज बारिश से टूट गया जिससे दर्जनों गांवों का संपर्क बंद हो गया। संठा निवासी भाजपा नेता अजय कुमार मांझी ने बताया कि वहां ठेकेदार के द्वारा साइफन लगा कर दोनों तरफ से दीवाल जोड़ाई का काम शुरू किया गया था कि शनिवार की रात से हो रही अतिवृष्टि से पानी की तेज धार ने साइफन को बहा ले गया और सड़क का कुछ हिस्सा भी पानी की तेज धार में बह गया। जिससे दर्जनों गांव संठा,चैनपुरवां,जौंला, बड़ा गोपाल, गोपालपुर आदि गांवों का मुख्य सड़क से संपर्क भंग हो गया। जिससे उक्त गांव के लोगों को मुख्य सड़क पर आने के ज्यादा दूरी तय कर जाना पड़ेगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग