राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिले के कोठियां नरांव में स्थापित शीतल सिंह सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर धनौरा के पूर्व छात्र परिषद की बैठक वर्तमान प्रधानाध्यापक गणेश प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। जिसका संचालन विद्यालय के पूर्व भैया सह शिक्षक नेता राकेश कुमार सिंह ने किया। बैठक में विद्या भारती के प्रदेश सचिव नकुल कुमार शर्मा ने बताया कि प्रारम्भिक शिक्षा ही किसी व्यक्ति को आगे बढ़ाने में सहायक एवं उपयोगी होता है। जिससे जिदंगी के लक्ष्य को पाया जा सकता है। विभाग निरीक्षक सीवान फनींदनाथ ने अपने सम्बोधन में पूर्व छात्रों को विद्यालय द्वारा प्राप्त ज्ञान को अपने समाज एवं वर्तमान विधायलय के बच्चों के बीच शेयर करने की बात कही। छपरा विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य आशुतोष मिश्रा ने अपने विचारों के माध्यम से अपनी संस्कृति और संस्कार के साथ प्रारम्भिक शिक्षा जो विद्यालय के द्वारा ग्रहण किया गया है वह आजीवन भुला नहीं जा सकता। शिशु मंदिर धनौरा के पुर्व प्रधानाध्यापक सह वर्तमान समिति सचिव सदानंद सिंह ने पुरातन भैया बहनों से परिचय करते हुए गर्व महसूस किया कि उनके पढ़ाए छात्र आज देश के कोने-कोने में अपना एवं विद्यालय का नाम रौशन कर रहें हैं। आज की वर्चुअल बैठक में मुख्य रूप से दिनेश दिनकर पशुपालन पदाधिकारी, राहुल किशोर सिंह टाईम्स ऑफ इंडिया प्रबंधन दिल्ली, आदित्य कुमार सिंह इंडियन नेभी केरला, मनोरंजन सिंह एवं कुमार आशुतोष शाफ्ट वेयर इंजीनियर, राजकुमार सिंह एस आई धनबाद, संजय कुमार यादव, अमेज़न इंजीनियर, अनील सिंह सीआरपीएफ, बीजेपी नेता राजेश कुमार सिंह, अभिषेक सिंह, सूर्यदेव सिंह, आनन्द कुमार, आशुतोष सिंह, सुधांशु कुमार सिंह, हिमांशु कुमार ह्युमन रिसर्च बंगलुरू, हलधर कुमार, रूपेश कुमार सिंह, आशुतोष मिश्र के साथ चन्द्रशेखर कुमार जो अमनौर प्रखंड में नल जल योजना प्रबंधन है। उन्होंने विद्यालय को लैपटॉप देने की बात कहीं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग