कोरोना पॉजिटिव मिलने पर जलालपुर के मिश्रवलिया ग्राम के आस-पास का क्षेत्र कंटेन्मेंट जोन घोषित
छपरा(सारण)। जलालपुर प्रखंड के अंतर्गत ग्राम मिश्रवलिया में एक व्यक्ति के कोरोना वाइरस से संक्रमित होने की सूचना पर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के निर्देश के आलोक में मिश्रवलिया ग्राम के उत्तर में भारती टोला नहर, दक्षिण में डाॅड़ी बांध, पूरब में सड़क और पश्चिम में सड़क तक के क्षेत्र को कंटेन्मेंट जोन घेषित किया गया है। कंटेन्मेंट जोन में किसी भी व्यक्ति को इस क्षेत्र से न तो बाहर जाने की इजाजत दी जाएगी और न ही किसी व्यक्ति को बाहर से अंदर आने की इजाजत दी जाएगी। जिलाधिकारी ने सदर छपरा के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि समस्त आवागमन मार्गाें को वार्ड सदस्य के सहयोग से पूर्णतः लाॅक करते हुए आवागमन अवरुद्ध कर देगें। यदि किसी व्यक्ति द्वारा कंटेन्मेंट जोन से बाहर पलायन किया जाता है अथवा बाहर से अंदर प्रवेष किया जाता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाय। जिलाधिकारी ने इस पूरे क्षेत्र को सेनेटाइज करने का निर्देश दिया है। इसका दायित्व डाॅ0 दिलीप कुमार सिंह, जिला वैक्टर बाॅर्न रोग नियंत्रण पदाधिकारी मो. 7717781085 को दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग