एकमा बीडीओ को दिया गया क्वारंटीन केन्द्रों के संचालन का प्रभार
छपरा(सारण)। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने एकमा अंचल में संचालित किये जा रहे क्वारंटीन केन्द्रों का प्रभार प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया है। पहले यह कार्य अंचलाधिकारी एकमा को दिया गया था। जिलाधिकारी ने समीक्षा में पाया कि अंचलाधिकारी एकमा क्वारंटीन केन्द्रों के संचालन में सफल नहीं दिख रहे थे। वहाँ पर अवासितों की संख्या भी अधिक है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा भी कई केन्द्रों के भ्रमण के बाद जिलाधिकारी को जो प्रतिवेदन दिया गया उसमे इसका स्पष्ट उल्लेख किया गया है। समय-समय पर जिलाधिकारी के द्वारा भी अंचलाधिकारी को इस संबंध में निर्देश दिया गया परन्तु पाया गया कि केन्द्रों का संचालन अंचलाधिकारी के द्वारा गंभीरता से नहीं किया जा रहा है। इसको देखते हुए एकमा प्रखंड स्थित क्वारंटीन केन्द्र के संचालन का प्रभार जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी एकमा को दिया गया है। अंचलाधिकारी एकमा को निर्देश दिया गया है कि प्रखंड क्वारंटीन केन्द्रों में आवासित व्यक्तियों को पका हुआ भोजन के लिए खाद्यान आपूर्ति मद, आवासन एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए जनसंख्या निष्क्रमण मद एवं डिग्नीटी किट के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से उपलब्ध कराये गये आवंटन के विरुद्ध अभी तक व्यय की गयी राशि का व्यय विवरणी एवं अन्य संबंधित दास्तावेज तथा शेष उपलब्ध आवंटन की राशि एकमा के प्रखंड विकास पदाधिकारी को अविलंब हस्तगत कराना सुनिश्चित करेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग