मशरक डिग्री कॉलेज में खाने के विवाद में जमकर मारपीट, एक घायल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
मशरक(सारण)। प्रखंड में प्रवासी लोगों के लिए खुलें क्वारेंटाइन सेंटर पर सोमवार की रात खाना खाने को लेकर हुए जमकर विवाद में एक व्यक्ति घायल हो गया। हुआ यह कि डिग्री कॉलेज परिसर में सोमवार की रात्रि में खाना खाने की तैयारी चल रही थी जिसके लिए खाने के समय पर खाने की कच्ची सामानों की आपूर्ति नही की गई थी जिससे प्रवासी गुस्से में बवाल कर रहे थें। कुछ ही देर में सामानों की आपूर्ति आ गयी और खाना बनना शुरू हो गया। कुछ ही घंटों में खाना बन कर तैयार हुआ तो प्रवासी दो गुटों में बट गये। फिर एक गुट खाना खाने तो दूसरा गुट खाना नही खाने को लेकर जमकर मारपीट हो गई। जिसके हाथ में जो था उसी से मारपीट हो गई जिसमें गर्म खाना भी फेंकने की बात आई। जिससे एक प्रवासी की जलने की खबर आई। जब इस बारे में पीएचसी में जानकारी ली गयी तो वहां किसी के इलाज कराने से इंकार किया गया। वही मारपीट में एक प्रवासी घायल हो गया। मारपीट की घटनाओं को देख नोडल पदाधिकारी समेत सभी कोने में दुबक गये। घंटों भगदड़ की स्थिति बनी रही और कोई भी वरीय पदाधिकारी मौके पर नही पहुंचे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग