आपसी विवाद में मारपीट, जख्मी के बयान पर दर्ज हुआ केस
बनियापुर(सारण)।आपसी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने ही पड़ोसी युवक को मारपीट कर जख़्मी कर दिया। मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मरिचा गांव का है। जख़्मी लव कुमार सिंह के फर्दबयान पर स्थानीय थाने में प्राथमिकि दर्ज की गई है। जिसमे बगल के ही आधा दर्जन से अधिक लोगो को नामजद किया गया है।दर्ज प्राथमिकि में पीड़ित युवक ने बताया है कि घर के पीछे खड़े थे।तभी लक्ष्मण सिंह,शिवकुमार सिंह,कृष्णा देवी,मीरा देवी,सुमित कुमार सहित सात लोग हरवे-हथियार से लैस हो कर आये और गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जख़्मी कर दिया।प्राथमिकि दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग