कोरोना से बचाव के लिए मास्क व साबून का किया गया वितरण
बनियापुर(सारण)। पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव को लेकर सरेया पंचायत के वार्ड नंबर-14 में पंचम वित्त से वार्ड सदस्य के द्वारा मास्क और साबुन का वितरण किया गया। मौके पर उपस्थित वार्ड सदस्य रामबाबू राम ने बताया कि प्रत्येक परिवार को 04 मास्क और एक साबुन का वितरण किया जा रहा है। साथ ही वार्ड के सभी लोगों से कोविड 19 से जंग जितने के लिए सामाजिक दूरी का पालन करने का अनुरोध किया गया। वही बाहर से आए हुए प्रवासी मजदूरों को अनिवार्य रूप से आइसोलेशन केन्द्र में रहने की अपील की गई।मौके पर मदेश्वर सिंह,त्रिलोकी सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग