बनियापुर में बाजार से घर लौट रहे युवक से मारपीट, एफआईआर
बनियापुर(सारण)। बाजार से घर लौट रहे युवक को गांव के ही युवकों ने मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया।जख़्मी युवक का इलाज रेफरल अस्पताल बनियापुर में कराया गया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के देवलखा भिठ्ठी गांव का है। पीड़ित दिलीप मांझी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकि दर्ज करा गांव के ही दो युवकों को नामजद किया है।दर्ज प्राथमिकि में पीड़ित युवक ने बताया है कि बाजार से घर लौट रहे थे। तभी पूर्व से घात लगाए उमेश मांझी और कृष्णा मांझी लाठी और चाकू से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया और जब बेहोश होकर जमीन पर गिर गया तो नामजदों ने मेरे पॉकेट में रखे 12 सौ रुपये भी निकाल लिए। हल्ला-गुल्ला की आवाज पर बचाव में मेरी पत्नी आई तो नामजदों ने उसके साथ भी दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आसपास के लोगो जुटे तबतक दोनों नामजद फरार हो गए और जाते-जाते धमकी दिए कि थाना जाओगे तो बुरा अंजाम भुगतना पड़ेगा। जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से रेफरल अस्पताल पहुँचाया गया। जहाँ इलाज शुरू हुआ। प्राथमिकि दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग