डाक कर्मियों के बीच वितरण किया गया राहत सामग्री
बनियापुर(सारण)। मुख्य बाजार स्थित उप डाकघर बनियापुर में मंगलवार को एमएलसी इंजीनियर सच्चिदानंद राय के सौजन्य से डाकघर कर्मियों के बीच साबुन, मॉस्क, सैनिटाइजर, बिस्किट,पानी का बोतल आदि सामग्री का वितरण किया गया। मौके पर उपस्थित एमएलसी प्रतिनिधि उमाशंकर राय ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना काल मे विधान पार्षद के निर्देशानुसार लगातार कोरोना वारियर्स एवं जरूरतमंदों के बीच आवश्यक सामग्री का वितरण किया जा रहा है।ताकि किसी भी जरूरतमंद को आवश्यक सामग्री के लिये परेशानी न झेलनी पड़े। इस दौरान लॉक डाउन अवधि में भी डाकघर कर्मियों द्वारा पूरी तन्मयता के साथ अपनी सेहत की परवाह किये वगैर उपभोगताओं को सेवाएं मुहैया कराने के लिये जमकर प्रशंसा की गई।वही आम लोगो से डाक कर्मियों के साथ आदर और सहानुभूति पूर्वक व्यवहार करने का अनुरोध किया गया।इधर आवश्यक सामग्री।पाकर डाक कर्मी काफी उत्साहित दिखे। मौके पर उपडाकपाल ओमप्रकाश सिंह,डिविजनल सेक्रेटरी संजय कुमार सिंह,अवधेश प्रसाद,एन.के पांडेय,अशोक मिश्रा, ललन सिंह, अनिल कुमार सिंह,दीपक कुमार सहित डाकघर में कार्यरत सभी कर्मी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग