मशरक सीडीपीओ कार्यालय के रात्रि प्रहरी के सेवानिवृत्त पर विदाई समारोह आयोजित
मशरक(सारण)। प्रखंड अवस्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में रात्रि प्रहरी लाल बाबू प्रसाद के अवकाश प्राप्त करने पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उन्हें अंगवस्त्र,छाता,छड़ी देकर और फूल माला पहनाकर विदाई किया गया। मौके पर सारण डीपीओ वंदना पांडेय की उपस्थिति में सीडीपीओ संगीता कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका संगीता कुमारी,अमृता कुमारी, प्रिति कुमारी के अलावा कार्यालय सहायक विजय कुमार तिवारी और केयर इंडिया के ब्लाक मैनेजर विमलेश कुमार, सेविका तेतरा सिन्हा एवं मधु रानी सिन्हा मौजूद रहे। सीडीपीओ संगीता कुमारी ने बताया कि रात्रि प्रहरी लाल बाबू जी ने लगातार 31 वर्षो से विभाग की सेवा की है। इनकी समय की नियमितता पूरे जिले में प्रसिद्ध है। कोरोना काल में भी इन्होंने अपनी सेवा दे कर मिसाल कायम किया है। मशरक परियोजना कार्यालय किसी एक दिन भी खुलने में समय गलत नहीं हुआ इसका श्रेय लाल बाबू जी को जाता है। इस मौके पर पहुंचे सभी ने लाल बाबू जी को छोटे छोटे उपहार दिया। विजय कुमार तिवारी ने इन्हें माला पहनाकर एवं सारण डीपीओ कार्यालय में कार्यरत श्री मिश्रा जी ने इन्हें शाल देकर सम्मानित किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग