बिजली करंट की चपेट में आने से दो महिला झुलसी, एक की मौत, दूसरी घायल
बिपिन कुमार शर्मा कि रिपोर्ट
दरियापुर(सारण)। डेरनी थाना क्षेत्र के पिरारी गोड़ टोला गांव में विधुत प्रवाहित तार के चपेट में आने से दो महिला झुलस गई। इसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला बुरी तरह घायल है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार प्रखंड के डेरनी थाना क्षेत्र पिरारी गोड़ टोला गांव निवासी मोख्तार साह की 35 वर्षिय पत्नी सीता देवी घर से लगभग सुबह 8 बजे निकल कर बाहर गई व बाहर से लौटने के दौरान घर के बगल में बिजली का पोल से लटका तार के चपेट में आ गई जिससे वे वही अचेत होकर गिर गई। इससे महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। स्थानीय लोगों की माने तो मोख्तार साह की 35 वर्षिय पत्नी सीता देवी विधुत प्रवाहित तार के चपेट में आयी तो बचाने के लिए गई उनकी जेठ गौतम साह की पत्नी गीता देवी जैसे ही उनके शरीर को पकड़ कर हटाने का प्रयास करते ही बिजली की झटका लग गया, जिससे वे भी झुलस गई। आनन-फानन में लोगों ने उपचार के लिए दरियापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाया गया। जहां चिकित्सकों प्राथमिक उपचार के बाद चिन्ताजनक स्थिति में बेहतर ईलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी पर स्थानीय पुलिस पहुँच शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कराने हेतु छपरा सदरस्प्ताल छपरा भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग