भाजपा भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक बने राजीव
मशरक(सारण)। प्रखंड के चंदेश्वर मोड़ पर भाजपा भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश मीडिया पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने भूतपूर्व सैनिक जिला भाजपा प्रकोष्ठ के सह संयोजक पद पर राजीव कुमार पाठक को मनोनित किया। कार्यक्रम की शुरुआत सम्मान समारोह का आयोजन कर किया गया। जिसमें उपस्थित अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। उसके बाद घोषणा पत्र जारी कर पूर्व सैनिक राजीव पाठक को सारण जिला सह संयोजक पद पर नियुक्त किया गया। सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोनयन पर मुखिया संघ के अध्यक्ष व पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह, बहरौली मुखिया अजीत सिंह, पश्चिमी मुखिया दिलीप महतो ने शुभकामना व्यक्त की है। मौके पर कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने किया और बताया कि सैनिकों के कल्याण हेतु संगठन का विस्तार किया जा रहा है जो पूर्व सैनिकों की हितों के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।मौके पर बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ के जिला संयोजक उमा कांत पांडेय, सिवान संयोजक ब्रजेश कुमार सिंह, गोपालगंज संयोजक प्रभात रंजन सिंह, पूर्व सैनिक अखिलेश सिंह उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग