कोरोना संक्रमित मिलने पर सदर अस्पताल चौक आस-पास का क्षेत्र कंटेन्मेंट जोन घोषित
छपरा(सारण)। नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत सदर हाॅस्पिटल चौक के पास एक व्यक्ति को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सूचना पर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के निर्देश के आलोक में संक्रमित व्यक्ति के निवास स्थान हाॅस्पिटल चौक के पूरब नई बाजार, पश्चिम में राणा प्रताप नगर, दक्षिण में बहुरिया कोठी और उत्तर में पीर बाबा की मजार के पास तक के क्षेत्र को कंटेन्मेंट जोन घेषित किया गया है। कंटेन्मेंट जोन में किसी भी व्यक्ति को इस क्षेत्र से न तो बाहर जाने की इजाजत दी जाएगी और न ही किसी व्यक्ति को बाहर से अंदर आने की इजाजत दी जाएगी। जिलाधिकारी ने सदर छपरा के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को निर्देशित किया है कि समस्त आवागमन मार्गो को वार्ड सदस्य के सहयोग से पूर्णतः लाॅक करते हुए आवागमन अवरुद्ध कर देगें। यदि किसी व्यक्ति द्वारा कंटेन्मेंट जोन से बाहर पलायन किया जाता है अथवा बाहर से अंदर प्रवेष किया जाता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाय। जिलाधिकारी ने इस पूरे क्षेत्र को सेनेटाइज करने का निर्देश दिया है। इसका दायित्व संजय कुमार उपाध्याय, नगर आयुक्त, छपरा नगर निगम को दिया गया है। जबकी सेनेटाइज गतिविधियों का अनुश्रवण डाॅ. दिलीप कुमार सिंह, जिला वैक्टर बाॅर्न रोग नियंत्रण पदाधिकारी मो0 7717781085 को दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग