वर्चस्व की लड़ाई में 2 गाँवों के बीच जमकर हुई मारपीट, 4 पुलिसकर्मियों सहित 18 हुए घायल, वहीं अपनी सुरक्षा में पुलिस को चलानी पड़ी गोलियां, क्षेत्र में आईटीबीपी की टुकड़ी लगा रही गस्त

नगरा (सारण)- प्रखंड के खैरा थाना क्षेत्र के माया टोला एवं कोरेयां गांव के लोगों में कुछ दिनों से आपसी विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले पंचायत करने के दौरान भी पंचों एवं पुलिस के सामने ही हुई थी मारपीट। जिसके चलते रविवार की सुबह कोरेयां ग्राम निवासी बद्री राय के पुत्र दीपक कुमार को मायाटोला के लोगों ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव के पास घेर कर चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया। उसे मुफ्फसिल थाना पुलिस ने इलाज के लिए सफर अस्पताल छपरा में भर्ती कराया। जिसके बाद बात बढ़ गई तथा रविवार की रात्रि में दोनों गांव आमने सामने आकर मारामारी करने लगे खैरा थाना पुलिस को सूचना मिलते ही दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने मामले को संभालने का प्रयास किया तब तक बात बिगड़ गई थी तथा रात्रि के अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस पर पथराव करते हुए फायरिंग की गई तथा सूत्रों की माने तो पुलिस को स्वयं की रक्षार्थ में गोलियां भी चलानी पड़ी।
जो लोग घायल हुए थें उनको इलाज के लिए नगरा पीएचसी एवं सदर अस्पताल छपरा इलाज के लिए भेजा गया। रविवार रात्रि में घायल होने वालों में खैरा थानाध्यक्ष मिथिलेश प्रसाद सिंह, एएसआई आफताब आलम, जवान रविन्द्र कुमार सिंह, जवान सुरेंद्र मिश्रा, कोरिया निवासी स्व जगदीप सिंह के पुत्र नगनारायण सिंह, जगनारायण सिंह, देवी सिंह , स्व रामेश्वर साह के पुत्र दिनेश कुमार साह, मायटोला निवासी यमुना राय के पुत्र शम्भू राय, अजित कुमार, संजीत कुमार राय तथा सोमबार के दिन सुबह के हुए झगड़े में स्व ठनकू राय के पुत्र तेरस कुमार राय, संतोष राय, नागेंद्र राय, राज देव् राय, विनय कुमार एवं छठु राय घायल है।
वही पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए दोनों पक्षो के आठ लोगो को गिरफ्तार कर सोमबार के दिन जेल भेज दिया
जिनमे कोरेंयाँ गाँव निवासी स्व देवधारी सिंह के पुत्र जयनारायण सिंह, स्व रामेश्वर साह के पुत्र गणेश साह, स्व जगदीश सिंह के पुत्र नगनारायन सिंह,स्व विक्रमा यादव के पुत्र रामदयाल यादव, मायटोला गाँव निवासी चंचल राय के पुत्र अजित कुमार, जमुना राय के पुत्र शम्भू राय, श्यामबाबू राय के पुत्र संजीत कुमार राय एवं शोभा राय के पुत्र धर्मवीर राय शामिल है
पुनः एक बार सोमवार की सुबह दोनों गाँव के लोग आपस में उलझ गए तथा विभिन्न अस्त्र शास्त्रों के साथ झगड़ा करना शुरू कर दिए। जिसमें कुछ लोग तलवार और चाकू से घायल भी हुए हैं। घायलों का इलाज नगरा पीएचसी एवं सदर अस्पताल छपरा में किया जा रहा है घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला मुख्यालय से दंगा नियंत्रण वाहन खैरा थाना के पुलिस, नगरा थाना की पुलिस तथा वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पर कैंप की हुई है। स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए आईटीबीपी की फोर्स को भी बुलाना पड़ा है। वही इस मामले में दोनों पक्षो के साथ खैरा थानाध्यक्ष द्वारा पुलिस बल पर फायरिंग एवं हमला करने के आरोप में 48 नामजद एवं करीब 20 अज्ञात लोगों पर प्रतमिकी दर्ज कराई है



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग