दरियापुर(सारण)- बिहार शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर आयोजित प्राथमिक शिक्षकों का हड़ताल छठे दिन भी जारी रहा।शिक्षको ने बीआरसी भवन पर प्रदर्शन भी किया।वही कई जनप्रतिनिधियों के साथ ही राजद नेता भी बीआरसी पहुंच कर शिक्षको की मांगों को जायज बताते हुए हड़ताल का समर्थन किया।समन्वय समिति के अध्यक्ष श्याम कुमार करुणेश ने सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षक सरकार की दमनकारी नीतियों से डरने वाले नही है।वह हमारे आंदोलन को बलपूर्वक जितना दबाने का प्रयास करेगी,हमारा आंदोलन उतना ही तेज होगा।कुमार शैलेश ने भी सभी शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में बीआरसी भवन पर ससमय पहुंचने की अपील की।इस मौके पर जाहिर हुसैन अहमद,उपेन्द्र कुमार यादव,पंकज कुमार सुमन,प्रमोद सिंह,दशरथ राय, अमित रंजन,प्रियंका कुमारी,प्रिया राय, संजय राय आदि ने भी सम्बोधित किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग