सड़क को नष्ट करने के मामले में सीओ से शिकायत
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)- प्रखण्ड के मोतिराजपुर पंचायत के रसीदपुर में सड़क को नष्ट करने के मामले सीओ से शिकायत किया। बलिराम राय तारकेश्वर प्रसाद यादव, रमुना राय केदार राय,सोनालाल कुमार सुनील राय ओम प्रकाश यादव मुनेश्वर राय संजय कुमार हरेन्द्र प्रसाद कृष्णा राय समेत अन्य ग्रामीणों ने दिए आवेदन में कहा कि सरकारी योजना के तहत पिछले वर्ष रसीदपुर में केदार राय के घर से बारगी टोला स्कूल तक सड़क का मिट्टी हुआ जो रसीदपुर पहाड़पुर मेन रोड को जोड़ता है। किसी को कोई आपत्ति नहीं थी अभी 1 साल बाद कुछ लोगों द्वारा मिट्टी को काटकर सड़क को नष्ट किया जा रहा है। जिससे लोगों को काफी परेशानी होगी,बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होगी। सरपंच अजिमा खातून ने भी हंसता आवेदन पर हस्ताक्षर किया हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग