धान के बीज नुकसान को रोकने पर जमकर मारपीट, मां बेटी घायल
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पूरब टोला गांव में खेत में गिराये गये धान के बीज के नुक़सान को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट में मां बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल मां बेटी को इलाज के लिए मशरक पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उन दोनों की पहचान मशरक पूरब टोला गांव निवासी हासिम साई के चालीस वर्षीय पत्नी दरूदल खातुन और सोलह वर्षीय पुत्री नजराना खातुन के रूप में हुई। मामले में पीड़ित महिला ने बताया कि खेत में धान का बीज गिरा हुआ है उसी को पड़ोसी द्वारा नुकसान किया जा रहा था उसी पर बोलने पर मारपीट की गई। जिसमें वो घायल हो गई। जिसमें इलाज के बाद घायल महिला ने थाना पुलिस को आवेदन दिया और फिर घर पर पहुंची तो दबंग पड़ोसी द्वारा फिर से दबंगई दिखाते हुए मारपीट की गई। साथ ही धमकी दी गई कि इसके बाद यदि पुलिस के पास गयी तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। मामले में पीड़ित ने मशरक थाना पुलिस को आवेदन देकर दुखा साई,मनौउर साईं समेत तीन को आरोपित किया है पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं मशरक थाना क्षेत्र के हसाफीर गांव में दरवाजे पर चापाकल से पानी लेने गयी वृद्ध महिला को अचानक बंदर ने आकर धक्का देकर काटकर जख्मी कर दिया। परिजनों द्वारा जख्मी हालत में मशरक पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां वृद्ध महिला की पहचान गगनदेव राय की सतर वर्षीय पत्नी सुगापति देवी के रूप में हुई। मामले में गगनदेव राय ने बताया कि गांव में बंदरों का आतंक बढ़ गया। जिससे पानी लेने चापाकल पर पानी लेने के दौरान पहले बंदर ने धक्का दे दिया फिर काट कर घायल कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग