राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

कोरोना महामारी के चलते बिहार लौट रहे 50 लाख प्रवासियों को रोजगार के साधन उपलब्ध कराना सरकार के लिए चुनौती : जितेंद्र स्वामी

कोरोना महामारी के चलते बिहार लौट रहे 50 लाख प्रवासियों को रोजगार के साधन उपलब्ध कराना सरकार के लिए चुनौती : जितेंद्र स्वामी

कुंवर वाहिनी के अध्यक्ष जितेंद्र स्वामी ने क्वारेंटिन सेंटरों का किया निरीक्षण

एकमा (सारण)। कुंवर वाहिनी के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र स्वामी ने एकमा प्रखंड के विभिन्न क्वारेंटिन सेंटरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्वारेंटिन सेंटरों पर आवासित प्रवासियों को प्रतिदिन चावल, दाल व सब्जी खिलाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सिर्फ सांसद व विधायक के बदलने से किसी भी व्ववस्था में बदलाव नहीं हो सकता है। इसके लिए मानसिक सोच सहित चारित्रिक बदलाव जरूरी है। उन्होंने कहा कि 15 साल लालू जी व 15 साल नीतीश कुमार की सरकार बिहार में रही। बावजूद इसके नीतीश जी ने भी बिहार में एक सूई की फैक्ट्री तक नहीं लगा सके। अब कोरोना महामारी के चलते बिहार लौट रहे 50 लाख प्रवासियों के लिए रोजगार के साधन उपलब्ध कराना सरकार के लिए भी चुनौती है। एकमा नगर पंचायत के विभिन्न सेंटरों के अलावा देवपुरा, बेनौत, रसूलपुर, गौसपुर, नवादा, भरहोपुर, हंसराजपुर आदि क्वारेंटिन सेंटरों का निरीक्षण करके आवासित प्रवासियों से सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए बातचीत कर उन्हें मिल रही सरकारी सुविधाओं की जानकारी प्राप्त किया। श्री स्वामी ने आवासित प्रवासियों के बीच मास्क व साबुन का वितरण किया। इस अवसर पर खुर्शीद नैयर, मुखिया बागेश्वर सिंह, रामदत्त सिंह, विकास कुमार, रंजन सिंह, अशोक दुबे, भरत सिंह, अरविंद सिंह, मुन्ना शाही, अशोक कुमार सिंह, पत्रकार वीरेंद्र कुमार यादव, सुनील सिंह आदि भी मौजूद रहे।