क्वारेंटाइन सेन्टर पर रह रहे प्रवासी बच्चों को आंगनबाड़ी सेविकाओ ने दिया दूध, बिस्कुट, कापी पेंसिल और खिलौने
मशरक(सारण)। प्रखंड में खुले क्वारेंन्टाइन सेंटर पर रह रहे प्रवासी लोगों के छोटे छोटे बच्चों को बाल विकास विभाग के द्वारा आंगनवाड़ी सेविकाओं के माध्यम द्वारा बिस्कुट, चाकलेट,कापी पेंसिल और खिलौने दिये गये। साथ ही सभी बच्चों को एक-एक दूध का पैकेट विभाग के तरफ से दिया गया। प्रवासी सेन्टर में रह रहे बच्चों की उम्र तीन वर्ष से छः वर्ष तक हैं उन्ही बच्चों को सभी साम्रागी वितरण किया। मौके पर सेविकाओं ने तेतरा सिन्हा, लक्ष्मी देवी,किरण देवी मौजूद रहीं। सभी बच्चों को वितरण के समय खेल के माध्यम से परिचय प्राप्त कर वितरण किया गया। मौके पर आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ की अध्यक्ष मधु रानी सिंह ने बताया कि प्रवासी लोगों के साथ आये छोटे छोटे बच्चे केंद्र पर रहकर बोड़ महसूस कर रहे थे उनको दिन या रात सिर्फ एक काम था सिर्फ सोना। इसको देखते हुए उन्हें कापी, पेंसिल,बिस्कुट, चाकलेट और खेलने के लिए खिलौने दिये गये जिससे उनका स्वास्थ्य तंदुरुस्त और पढ़ाई भी चालू रहें।वही उनकेे अच्छे स्वास्थ्य के लिए दूध पाउडर का पैकेट दिया गया। वही दूध को कैसे घोला जाये विस्तार से सेविकाओं ने प्रवासी महिलाओं को समझाया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग