विधुत ट्रांसफार्मर लगे पोल में ट्रक ने मारा धक्का, क्षतिग्रस्त
बनियापुर(सारण)। चेतन छपरा-नगरा सड़क मार्ग पर बंगरा हनुमान मंदिर के समीप अनियंत्रित हाइवा की टक्कर से ट्रांसफर्मर लगे पोल और ब्रह्मबाबा का चबूतरा क्षतिग्रस्त हो गया।स्थानीय सुजीत कुमार,राहुल कुमार,निर्भय कुमार,डॉ राजू,अनिल कुंवर आदि ने बताया कि गनीमत रही कि चबूतरा पर लोगो नही बैठे थे।वरना बड़ी घटना हो सकती थी।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाइवा गाड़ी काफी तेज गति से चेतन छपरा की तरफ से खाकी मठिया की तरफ जा रही थी।उसी वक्त अनियंत्रित होकर पोल और चबूतरा से टकरा गई।ग्रामीणों ने बताया कि बिधुत पोल में टक्कर की वजह से बंगरा और बलुआ गांव के कृषि लाइन बाधित हो गई।जबकि सड़क के किनारे बसे कुछ एक लोगों के घर की बिधुत आपूर्ति बंद है।जिसे अबिलम्ब दुरुस्त करने की मांग की गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग