फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर छात्रा के मोबाइल पर डाला अश्लील फोटो, एफआईआर
मशरक(सारण)। प्रखंड के मदारपुर गाँव मे शरारती तत्वों ने फेसबुक पर फेंक आईडी बनाकर इंटरमीडियट की छात्रा के मोबाइल पर अश्लील फोटो डाल परेशान कर रहे है। मोबाइल से ऑनलाइन पढाई करने के दौरान हो रही परेशानी से त्रस्त छात्रा ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। शरारती तत्वों द्वारा किए जा रहे इस अमर्यादित हरकत से परेशान पुत्री को देख अभिभावक ने घटना की लिखित जानकारी मशरक पुलिस को देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस परिजन द्वारा उपलब्ध कराए गए फेसबुक आईडी एवं मोबाइल नम्बर के आधार पर जांच में जुटी है। वही पुलिस ने कहां कि जल्द ही इस तरह के काम करने वाले की पहचान कर ली जायेंगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग