केरल के कन्नानोर से विशेष ट्रेन से छपरा जंक्शन पर आये 1345 प्रवासी, सभी का किया गया स्क्रीनिंग
छपरा(सारण)। केरल के कन्नानोर से 1345 प्रवासियों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन छपरा जंक्शन आयी। जहां पर जिलास्तरीय पदाधिकारियों द्वारा ट्रेन से आये श्रमिक बंधुओं की आगवानी की गयी। इसके बाद बारी-बारी से लोगाें के उतरने का सिलशिला शुरू हुआ। लोगों ने अपने धैर्य का परिचय दिया और सभी प्रक्रियाओं का समुचित रूप से पालन किया। प्लेटफार्म पर हीं उनके बैग या थैले को सैनिटाइज किया गया। इसके लिए टीम लगी हुयी थी। प्लेटफार्म से बाहर निकलने पर सभी की स्क्रीनिंग की गयी, जिसके लिए 18 काउण्टर बनाये गये थे और सभी काउण्टर पर दो-दो प्रशिक्षित चिकित्सा कर्मी लगाये गये थे। इसके बाद सभी लोगों को जिला प्रशासन द्वारा तैयार कराये गये फुड पैकेट्स और पानी का बोतल दिया गया। इस ट्रेन से कुल 335 नन्हे-मुन्हें प्यारे बच्चे भी आयें। बच्चों को अलग से बिस्कीट, टाॅफी और कुरकुरे का पैकेट दिया गया, तत्पश्चात लोगों को उनके गंतब्य के जिलों में बसों के माध्यम से भेज दिया गया। जंक्शन पर काफी अच्छी व्यवस्था की गयी थी, छपरा जंक्शन को फुलों और गुब्बारों से सजाया गया था। प्रवासी यात्री छपरा पहुँच कर काफी खुश दिखे। आगंतुकों के द्वारा यहाॅ की गयी व्यवस्था को काफी अच्छा बताया गया।
छपरा जंक्शन पर प्रशासनिक पदाधिकारियों की टीम भी उप विकास आयुक्त अमित कुमार के नेतृत्व में पर्यवेक्षण का कार्य कर रही थी। इस टीम में निदेशक, डीआरडीए सुनिल कुमार पाण्डेय, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रजनीश कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह एवं डीसीएलआर, सदर, संजय कुमार शामिल थे। छपरा जंक्शन पर सिविल सर्जन के नेतृत्व में पूरी मेडिकल टीम आने वोले प्रवासियों के स्वास्थ्य परीक्षण में लगी हुयी थी। सिविल सर्जन श्री माधेश्वर झा के साथ डीआईओ एवं डीपीएम, जिला मूल्याकंन एवं अनुश्रवण पदाधिकारी भानू शर्मा लागातार स्टेशन पर चौकसी बरत रहे थे। जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में परिवहन विभाग के कर्मी लोगों को बसों पर बैठाकर उनसे संबंधित जिलों के लिए प्रस्थान कराना सुनिश्चित कर रहे थे। बुधवार आनेवालों में 1298 प्रवासी बिहार के अन्य जिलों के थे, जबकि 47 प्रवासी सारण जिले के थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग