नासिक से आये संदिग्ध प्रवासी से पीएचसी में हड़कंप,सदर रेफर
मशरक(सारण)। पीएचसी में बुधवार को नासिक से आये कोरोना संदिग्ध प्रवासी के पहुंचने से परिसर में अफरा तफरी मच गई। जिसे देखो वो पीएचसी परिसर से बाहर सड़क पर फरार हो गए। मामला है कि थाना क्षेत्र के डुमरसन सिउरी गांव निवासी रघुनाथ महतो के 35 वर्षीय पुत्र गुड्डू महतो दो दिन पहले नासिक से आया। घर पर पहुंचने पर घर वालों ने बाहर रहने को कहा तो उसने बताया कि उसे सर्दी-जुकाम खांसी और सांस लेने में दिक्कत हो रही है तो परिजनों ने उसे मशरक पीएचसी भेजा तो वह सुबह पीएचसी पहुंचा तो ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी ने उसका स्वास्थ्य जांच किया। फिर उसे वही बाहर बैठाकर पीएचसी प्रभारी को मौके पर फोन से सूचित किया। वही बाहर बैठे व्यक्ति के हाव भाव और सांस लेने में हो रही कठिनाइयों से जोर-जोर चिल्लाने से परिसर कुछ ही मिनटों में खाली हो गया। वही कुछ ही घंटों में जिले से पहुंची एंबुलेंस में उसे छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग