राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

बिहार के छपरा समेत 10 जिलों में बारिश के आसार, अलर्ट जारी, 5 जून तक कई जिलों में बढ़ेगा तापमान

बिहार के छपरा समेत 10 जिलों में बारिश के आसार, अलर्ट जारी, 5 जून तक कई जिलों में बढ़ेगा तापमान

पटना। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो छपरा समेत कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर में कम दबाब के के क्षेत्र के कारण चक्रवाती तूफान निसर्ग के प्रबल होने की आशंका है जो बुधवार दोपहर बाद उत्तर महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के तट पर पहुंचेगा और इसे पार कर जाएगा। अरब सागर में उठने वाले समुद्री तूफान का असर बिहार में भी दिखाई दे सकता है। इससे प्रदेश के उत्तर-पूर्व और पश्चिम हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने के आसार हैं। इस बीच बिहार के 10 जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार मौसम विभाग ने अरवल, जहानाबाद, सीवान, छपरा, बक्सर, भोजपुर, सीतामढ़ी और शिवहर में तेज आंधी को लेकर चेतावनी जारी की है।
वहीं, 5 जून तक 28 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और तेजी से पारा चढ़ने का अनुमान जताया गया है। इस दौरान कई जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और उमस भरी गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार कि बिहार से छत्तीसगढ़ होते हुए स्ट्रीम लाइन जा रही है। इसके साथ ही बिहार में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर हो जाएगा। जिससे तापमान में वृद्धि होगी।
इस बीच बता दें कि दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल पहुंच गया है और 13 से 15 जून के बीच इसके बिहार पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 20 जून तक बिहार के सभी जिलों में मानसून की बारिश होगी। गौरतलब है कि पहले ये अनुमान लगाया गया था कि मानसून 8 जून को बिहार पहुंच जाएगा, लेकिन केरल तट पर मानसून पहुंचने में हुई चार से पांच दिनों की देरी के कारण इसके बिहार पहुंचने की तारीख़ 13 जून के बाद की हो गई है।