लाॅकडाउन में छुट मिलते ही बढ़ी शराब की तस्करी, बनियापुर पुलिस ने 28 लीटर अंग्रेजी शराब व बोलेरों वाहन किया जब्त, एफआईआर
बनियापुर(सारण)। लॉकडाउन में छुट मिलते ही जिले में अवैध शराब की तस्कारी बढ़ गया है। इसका नमूना बनियापुर थाना क्षेत्र में देखने को मिला है। रात्रि गस्ती के दौरान वाहन चेकिंग के क्रम में बनियापुर पुलिस ने 82 लीटर अंग्रेजी ब्रांडेड शराब के साथ बोलेरो वाहन को जब्त कर लिया। जबकि वाहन चालक भागने में सफल रहा। एएसआई लक्ष्मण राय के स्वलिखित बयान पर स्थानीय थाने में प्राथमिकि दर्ज की गई है। जिसमे बरामद वाहन के मालिक और अज्ञात चालक को नामजद किया गया है। दर्ज प्राथमिकि में बताया गया है कि थाना क्षेत्र के खाकी मठिया बाजार पर वाहन चेकिंग के दौरान नगरा की तरफ से आ रही बोलेरों को रुकने का इशारा किया गया। इस दौरान वाहन चालक और तेज गति से भागने लगा।जिसका पुलिस वाहन द्वारा पीछा किया गया। जिसपर चालक पिठौरी के समीप गाड़ी छोड़कर भागने लगा। जिसे पुलिस बल द्वारा पकड़ने का प्रयास किया गया। मगर अंधेरे का फायदा उठाकर बोलेरों चालक भागने में सफल रहा। वाहन की तलाशी के क्रम में मेकडावेल ब्रांड के अलग-अलग साइज में 82लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। जिसके बाद बरामद शराब और बोलेरो को जब्त कर थाने लाया गया। प्राथमिकि दर्ज कर पुलिस अज्ञात चालक का पता लगाने में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग