मशरक से 80 लोगों की जांच के लिए भेजा गया सैंपल
मशरक(सारण)। पीएचसी के परिसर में जिले से आयी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सरकार के निर्देश के आलोग में प्रवासी समेत बाजार क्षेत्र के फल, दवा, किराना दुकानदार समेत पुलिस पदाधिकारियों के करी 80 लोगों का सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया है। इनमें फल-सब्जी दुकानदार तथा होम क्वारेंटीन सेंटर में रहने वाले प्रवासी मजदूर शामिल हैं। इस संबंध में हेल्थ मैनेजर परवेज रजा ने बताया कि होम क्वारंटाइन में रहने वाले प्रवासी मजदूरों एवं उनके परिवार के लोगों तथा मशरक बाजार में सब्जी व फल विक्रेताओं के करीब 80 सैंपल समेत कुछ प्रवासी लोगों के भी सैंपल लिए गए। जिनकी जांच रिपोर्ट चार दिनों के अंदर पीएचसी स्तर पर उपलब्ध हो सकेगी। हेल्थ मैनेजर ने बताया कि मशरक अस्पताल प्रशासन पूरी तरह से सजग है। हर मरीज की सही तरीके से इलाज एवं उचित सलाह दी जा रही हैं। वही जांच में बीडीओ मशरक राजीव कुमार सिन्हा और थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा,दारोगा सुरेश सिंह, जमादार श्याम बिहारी पांडेय अपने दल बल के साथ पहुंच जांच कराये।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग