जेपीयू के एनएसएस स्वयं मास्क साबुन बाटते हुए कोरोना से बचाव के लिए कर रहे लोगो को जागरूकण्

छपरा (सारण)- जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के एनएसएस स्वयं सेवक जब से वैश्विक माहमारी कोरोना ने अपनी पैर फैलाई है तब से लोगो के बीच राहत सामग्री का वितरण करते हुए कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही वैश्विक कोरोना महामारी के इस दौर में इसके संक्रमण की रोकथाम के लिए जागरूकता संबंधी कई प्रयास राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत किए जा रहे हैं। इसी क्रम में स्वयंसेविका मिसा भारती और संजू कुमारी ने छपरा शहर में 44 और 45 नंबर ढाला के पास स्थित बस्तियों में मास्क और साबुन का वितरण किया । इस दौरान उन्होंने सोशल डिसटेनसिंग, आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड आदि से भी लोगों को जागरूक किया । जयप्रकाश विश्वविद्यालय के एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक प्रोफेसर हरिश्चंद ने उन्हें प्रोत्साहन दिया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा दी। कार्यक्रम समन्वयक ने बताया कि सभी कार्यक्रम पदाधिकारी और स्वयंसेवक अपने अपने क्षेत्र में घरेलू मास्क बनाने की पहल, उपर्युक्त जानकारियों को लोगों तक प्रेषित करना ,जनता को जागरूक करना आदि कार्यों में लगे हुए हैं। राजेंद्र कॉलेज के कार्यक्रम पदाधिकारी अनुपम कुमार सिंह और जगदम कॉलेज की कार्यक्रम पदाधिकारी राजश्री ने कहा कि सरकार द्वारा जो प्रयास किए जा रहे हैं ,उसमें सभी जनता से सहयोग की अपील की जाती है और इसी साहस और सहयोग से कोरोना को हराकर देश को जिताना है। राष्ट्रीय सेवा योजना हर कदम पर भारत सरकार और राज्य सरकार के साथ है।उक्त बातों की जानकारी देते हुए जेपीयू के एनएसएस समन्वयक डॉ हरिश्चंद्र ने कहा कि हमारे सभी कार्यक्रम पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक इस कोरोना माहमारी में अपने कार्यो को सही तरीके से कर रहे है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग