किराना दुकान से हजारो की चोरी,जांच में जुटी पुलिस
नगरा (सारण)- खैरा थाना क्षेत्र इन दिनों लगातार चोरो ने दुकानों का निशाना बनाना शुरू कर दिया है जिससे दुकानदारो में भय का माहौल है।ताजा मामला खैरा थाना से मगज 50 मिटर की दूरी पर स्थित किराना दुकान ताला तोड़कर बीती रात चोरों ने हजारों रुपए नगद सहित सामानों की चोरी कर ली।जानकारी अनुसार भगवान जी किराना दुकान में मंगलवार की रात्रि में चोरों ने करीब दस हजार रुपये नकद एवं ड्राई फ्रूट्स तथा कुछ अन्य किराने की समान को चोरी कर ली।वहीं दुकानदार ने लिखित आवेदन खैरा थाना में दिया है।वहीं इस सबंध में खैरा थानाध्यक्ष मिथलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि दुकानदार नितेश कुमार के द्वारा आवेदन दिया गया है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग