पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड के चंदेश्वर मोड़ के पास में भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा की देखरेख में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कराया गया। प्रशिक्षक धीरज सिंह और नंदन बाबा ने योगासन की जानकारी दी। योग शिविर में विद्यालय के किसान मोर्चा मंत्री रविरंजन सिंह उर्फ मंटू, राकेश सिंह महंथ, रंजीत कुशवाहा समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। योग शिविर में दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा ने योग के महत्त्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला तथा योग प्रतिदिन नियमित करने की सलाह दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग