मशरक पूर्वी पंचायत के प्रवासी लोगों को मनरेगा से मिलेगा रोजगार
मशरक(सारण)। प्रखंड के पूर्वी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह ने पंचायतों में दूसरे राज्यों से आये प्रवासी मजदूरो को नीतीश सरकार के निर्देश के आलोक में मनरेगा योजनान्तर्गत पहले से काम मुहैया कराया जा रहा है और जो भी प्रवासी आये हैं और उन्हें रोजगार की जरूरत है तो उन्हें मनरेगा से रोजगार मुहैया कराया जाएगा। उसके लिए उन्हें अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक और एक फोटो लेकर मनरेगा में जाॅब कार्ड खुलवाना है उन्हें प्रतिदिन 194 रुपये प्रतिदिन के दर से भुगतान किया जायेगा और हर पन्द्रह दिन का भुगतान खाते में सरकार द्वारा कर दिया जाएगा। पंचायत में जितने भी प्रवासी मजदूर आये है यदि उन्हें यहां काम मिलता है तों प्रवासी मजदूर बहुत खुश होंगे क्योंकि विगत दो माह से बेरोजगार रहने पर आर्थिक तंगी का सामना करना पर रहा है उन्हें घर गाव में काम मिल रहा है। वही मशरक प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष व पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह ने बताया कि लॉकडाउन से आर्थिक तंगी झेल रहे प्रवासी मजदूरो के लिए रोजगार दिया जा रहा है। मुख्यमन्त्री नीतीश कुमार अपने किए गए वादे को पूरा कर रहे है। प्रवासियो को किसी तरह का दिक्कत न हो इसके लिए उन्हें उनके गाव में हर तरह की सहूलियत उपलब्ध सरकार द्वारा कराई जा रही है। कोरोना वैश्विक महामारी में श्रमिक वर्ग को ज्यादा परिशानी उठानी पड़ी है जिसे सरकार प्रवासियों के प्रति सहानुभूति है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग